लुधियाना की ‘मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क’ पर CM मान का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 28 Jun 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़
CM Mann’s big decision on ‘Mega Integrated Textile Region and Apparel Park’ of Ludhiana: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि कूम कलाँ ( लुधियाना) में प्रस्तावित ‘मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क’ में किसी भी तरह के नदी प्रदूषण की हरगिज़ इजाज़त नहीं दी जाएगी और केंद्र और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों द्वारा निर्धारित सभी पर्यावरणीय मंजूरियों और मापदण्डों की पूरी पालना की जाएगी।  

विधायक हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा सदन में लाए ध्यानाकर्षण नोटिस के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने इच्छुक राज्य सरकारों की हिस्सेदारी के साथ 7 पी.एम. मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क ( पीएम मित्र) की स्थापना के लिए योजना को मंजूरी दे दी है।

मापदण्डों के अनुसार होगा

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कूम कलाँ में टेक्स्टाईल पार्क बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया। भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परियोजना केंद्र और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों द्वारा निर्धारित सभी पर्यावरणीय मंजूरियों और मापदण्डों के अनुसार होगा।

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि इसको सुनिश्चित बनाने के लिए पर्यावरण सम्बन्धी कानूनों की पालना की जाएगी, जिससे नदियों का पानी दूषित ना हो और ना ही लोगों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि यह प्रमुख योजना एक ओर निवेश को आकर्षित करने में मदद करेगी और दूसरी ओर नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए रास्ता खोलेगी।

ज़मीन को चिन्हित कर लिया

भगवंत मान ने कहा कि इस परियोजना के लिए बुनियादी आवश्यकताओं में से एक यह है कि इच्छुकराज्य सरकार के पास इस परियोजना के लिए 1000 एकड़ ज़मीन और भार मुक्त भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने उपरोक्त परियोजना के लिए पहले ही तहसील कूम कलाँ (लुधियाना) में ज़मीन को चिन्हित कर लिया है।

भगवंत मान ने बताया कि गाँव गढ़ी फज़़ल, हैदर नगर और गर्चा में कुल 463.4 एकड़ सरकारी ज़मीन पहले ही खाली सरकारी भूमि के इष्टतम उपयोग (ओ.यू.वी.जी.एल.) योजना के अंतर्गत पुडा को हस्तांतरित की जा चुकी है और गाँव सेखोवाल, सैलकियाना और सलेमपुर में 493.99 एकड़ पंचायती ज़मीन है, जिसके लिए पंचायतों को भुगतान करने के बाद ज़मीन पुडा को भी हस्तांतरित कर दी गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *