Jalandhar News: जालंधर में लग्जरी बस कंपनी को नोटिस, 3 करोड़ हवाला राशि से जुड़ा मामला, 10 मनी एक्सचैंजर से पूछताछ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में कुछ दिन पहले क्रेटा गाड़ी में पुलिस को 2.93 करोड़ रुपए बरामद हुए थे। जिसमें 3 करोड़ की भारतीय करंसी के साथ 3100 यू.एस डालर (US Dollar) हवाला राशि थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस ने संत नगर रेलवे फाटक के पास क्रेटा गाड़ी को रोक कर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान पुलिस को पैसे बरामद हुए थे। इस मामले में आरोपी पुनीत सूद उर्फ गांधी को पुलिस ने दबोचा हुआ है।

नोटिस जारी

इस मामले में अब खुलासा हुआ है कि 10 मनी एक्सचेंजरों को जांच में शामिल कर सकती है। इस मामले में एक लग्जरी बस कंपनी (Luxury Bus Company) को भी पुलिस ने नोटिस (Notice) जारी किया है।

Punjab News
Jalandhar News

पहले भी आरोपी 10 करोड़ सहित पकड़ा जा चुका

फिलहाल पुलिस ने किसी मनी एक्सचेंजर को नामजद नहीं किया है। इस मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना था कि वह हवाला राशि से जुड़ा है और यह राशि दिल्ली से लाई गई थी।

इससे पहले भी पुनीत 10 करोड़ रुपए की हवाला राशि के साथ पकड़ा गया था। पता चला है कि जब भी दिल्ली से हवाला राशि आनी होती थी तो उसे एक ही कंपनी की लग्जरी बस के माध्यम से ही भेजी जाती थी। वह बसें दिल्ली से अमृतसर वाली रूट की होती थी।

money
money

ड्राइवर और कंडक्टर पर भी शक

पुलिस को शक है कि बस कंपनी और उसके ड्राइवर व कंडक्टर भी हवाला नेटवर्क के साथ जुड़े हुए हैं। जिसके चलते पुलिस ने लग्जरी बस कंपनी को नोटिस जारी किया है।

सूत्रों की मानें तो ये लोग बस ड्राइवर और कंडक्टर पर भी विश्वास नहीं रखते थे जिसके चलते बिना उन लोगों को बताए दिल्ली से ही सवारी बनाकर वह खुद का भरोसे वाला बंदा बस में चढ़ा देते थे जो कंडक्टर और ड्राइवर पर नजर रखता था।

जैसे ही पुनीत को हवाला राशि मिलती थी तो वह जालंधर ही उतर जाता था और फिर अगले दिन दिल्ली लौट जाता था। पुलिस सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

Jalandhar News
Jalandhar News

नशा तस्करी सहित विभिन्न धाराएं केस में जोड़ी गई

इस दौरान सामने से उक्त गाड़ी आती देखी गई, गाड़ी को रोक कर चैकिंग शुरू की गई। आरोपी ने मौके पर अपना नाम पुनीत सूद उर्फ ​​गांधी निवासी कटरा मोहल्ला नजदीक दशहरा ग्राउंड होशियारपुर बताया।

भारतीय रुपए कुल 2,93,05,800 बरामद किए गए। साथ ही आरोपी के पास से करीब 3100 रुपए अमेरिकी डॉलर भी थे। पुलिस ने केस में नशा तस्कर, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराए जोड़ी है। ऐसे में पुलिस मान कर चल रही है कि उक्त पैसा नशा तस्करी की कमाई और 2 नंबर का है।

भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *