पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता को लगा बड़ा झटका, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 29 Jun 2022

चंडीगढ़। Shock to former Punjab minister Sangat Singh Gilzian: करप्शन के आरोप झेल रहे पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां को हाई कोर्ट से कोई भी राहत नहींं मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्‍टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर को रद करने की मांग को लेकर दाखिल गई याचिका पर उनको राहत नहीं दी है। इसमें मामले में गिलजियां गिरफ्तारी से बच रहे हैं।

हाई कोर्ट ने कहा यह कोई अर्जेंंट मामला नहीं है, इस पर रेगुलर बेंच ही सुनवाई कर सकती है। अगर याची को कोई राहत चाहिए तो वह अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल कर सकता है। संगत सिंह गिलजियां पर पेड़ों की कटाई के घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और गिलजियां सहित अन्‍य लोगों के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है।

पढ़ें क्या है मामला

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत सहित कई आरोपियों काे गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन संगत सिंह गिलजियां अब तक गिरफ्तारी से बच रहे हैं। पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो ने पिछले दिनों एक डायरी से सामने आए भ्रष्‍टाचार के मामले में पूर्व मंंत्री साधू सिंह धर्मसोत ,पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां व अन्‍य आरोपियों के खिलाफ रिश्‍वत के लेन-देन में एफआइआर दर्ज की थी।

डायरी के आधार पर आरोप लगा कि संगत सिंह गिलजियां ने भी रिश्‍वत का पैसा खाया। आरोप है कि उन्‍होंने ट्री गार्ड खरीदने के लिए सभी डीएफओ से कहा कि वे एक खास व्‍यक्ति से ट्री गार्ड की सप्‍लाई करें। एक ट्री गार्ड की कीमत 2800 रुपये रखी गई। आराेप है कि 800 रुपये प्रति ट्री गार्ड के हिसाब से रिश्‍वत दी गई। पंजाब में कुल 80 हजार ट्री गार्ड खरीदे गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *