पंजाब की सबसे युवा इंस्पैक्टर रिश्वत लेती धरी गई, घूस की रकम पढ़कर सिर चकरा जाएगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 29 Jun 2022

सफर शुक्ला
डेली संवाद, अमृतसर
Punjab’s youngest inspector caught taking bribe: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का करप्शन पर प्रहार जारी है। इसी क्रम में विजीलैंस टीम ने युवा ड्रग इंस्पैक्टर बबलीन कौर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बबलीन कौर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बनाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

गुरदासुपर में कार्यरत पंजाब की युवा ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरदासपुर विजिलेंस टीम ने बबलीन को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बने सरकारी क्वार्टर से पकड़ा। सिविल अस्पताल पठानकोट में बबलीन का मेडिकल करवाया गया और फिर अदालत में पेश किया गया। यह मामला पठानकोट के एक मेडिकल स्टोर से जुड़ा है।

ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर ने अस्वीकृत कर दिया

बताया जा रहा है कि पठानकोट के ममून स्थित अजय मेडिकल स्टोर के संचालक अरुण शर्मा ने लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। यह आवेदन गुरदासपुर की ड्रग इंस्पेक्टर बबलीन कौर ने अस्वीकृत कर दिया था। बबलीन कौर के पास पठानकोट जिले का अतिरिक्त प्रभार भी है।

आरोप है कि गुरदासपुर सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारी राकेश कुमार के माध्यम से मेडिकल स्टोर संचालक से संपर्क किया गया। राकेश ने 90 हजार रुपये में लाइसेंस बनवाने की बात कही। राकेश ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री द्वारा जारी भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई थी। हेल्पलाइन से विजिलेंस को कार्रवाई का आदेश मिला।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *