महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया, फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसेना में राजनीतिक संकट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 29 Jun 2022

मुंबई। maharashtra cm uddhav thackeray resigns: महाराष्ट्र से बड़ी खबर है। शिवसेना के प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई दिनों से चले आ रहे विवाद के चलते उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जश्न मनाया है।

उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही विधानपरिषद की सदस्यता भी छोड़ दी है. सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra CM Uddhav Thackeray) ने बुधवार रात को फेसबुक लाइव के जरिये जनता को संबोधित किया।

बागी एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट (Floor Test) कराने का आदेश दिया है. उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में बागी एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा, हमने जिन रिक्शा वाले, चाय वालों को नेता, विधायक बनाया, उन्होंने ही हमें धोखा दिया. हमने उन्हें बातचीत का न्योता दिया, लेकिन वो वापस नहीं लौटे. उन्होंने कहा, हमने किसानों  की कर्जमुक्ति माफी के काम को पूरा किया. हमने उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है. हमने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर कर दिया है।

उद्धव ठाकरे ने शरद पवार और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया.उद्धव ठाकरे ने कहा, हमें कुछ नहीं चाहिए, बस आशीर्वाद चाहिए. सीएम पद छोड़ने का मुझे दुख नहीं है. उद्धव ने कहा, मैं दिल से बात कर रहा हूं. चाय वाले, फेरी वाले और रेहड़ी वालों को भी शिवसेना ने अपने साथ जोड़ा और आगे बढ़ाया. अब वो बड़े होकर वो उन्हीं को भूल गए, जिन्होंने उन्हें बड़ा किया. सत्ता आने के बाद वो सारी बातें भूल गए. जब से मैं मातोश्री आया है, तब से लगातार लोग मेरे पास आ गए हैं।

हमें किसी की नजर लग गई है

उन्होंने कहा कि एक समय जो विरोध कर रहे थे, वो साथ है, जो साथ थे, वो विरोध में हैं.रिक्शावाले (एकनाथ शिंदे), पानवाले को शिवसेना ने मंत्री बनाया, यह लोग बड़े हुए और हमें ही भूल गए. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा, हमने अच्छा काम किया, लेकिन लगता है कि हमें किसी की नजर लग गई है. मातोश्री में आने के बाद कई लोग आ रहे हैं और कह रहे है की आप लड़ो, हम आपके साथ हैं. जिन्हें दिया वो नाराज़ हैं, जिन्हें नहीं दिया वो साथ हैं. महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लोकतंत्र का हमें पालन करना चाहिए. सूरत जाने के बजाय उन्हें यहां आना चाहिए।

शिवसेना हमारी है

उद्धव ठाकरे ने संबोधन के अंत में संकेत दिया कि सरकार भले ही उनकी गिर गई है, लेकिन शिवसेना हमारी है और हमारी ही रहेगी. शिवसेना पर वर्चस्व को लेकर ठाकरे और शिंदे गुट में राजनीतिक लड़ाई और आगे खिंच सकती है. शिवसेना के 16 बागी विधायकों के अयोग्यता के नोटिस को लेकर 11 जुलाई का फैसला अब मायने रखेगा या नहीं, यह भी देखना होगा. शिवसेना के नेता अनिल परब उद्धव ठाकरे के इस्तीफे का पत्र लेकर राजभवन गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *