पंजाब: फोकल प्वाइंट में सिलसिलेवार पांच धमाके, 200 मीटर तक धुंआ ही धुंआ, मची भगदड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 30 Jun 2022

सफर शुक्ला
डेली संवाद, अमृतसर
Five serial blasts at Focal Point: अमृतसर से बड़ी खबर है। यहां फोकल प्वाइंट में स्थित ब्राइट इंटरप्राइजेज पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि इस दौरान तकरीबन चार से पांच धमाके हुए। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक धमाके के कारण करीब 200 मीटर ही धुंआ फैल गया।

मौके पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड, सेवा सोसाइटी ढाब वस्तीराम, मिनिस्ट्री आफ डिफेंस, खन्ना पेपर मिल, नगर कौंसिल तरनतारन और एयरपोर्ट दमकल विभाग की गाड़ियां अभी तक आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मौके पर 22 के लगभग गाड़ियां अभी तक पहुंच चुकी हैं। पास कोई फायर स्टेशन न होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी भरने में भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि सुबह तकरीबन पांच बजे उन्हें धमाकों की आवाज सुनाई दी।

तकरीबन चार से पांच धमाके

उसने बताया कि बाहर आकर देखा तो पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। एक साथ तकरीबन चार से पांच धमाके हुए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी बिल्डिंग में भी कंपन महसूस की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने फैक्टरी मालिक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के नंबर पर भी फोन किया।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि पेंट फैक्टरी होने के कारण अंदर इथेनाल भरा पड़ा है। फोम से स्प्रे किया जा रहा है। जैसे ही फोम व पानी का स्प्रे बंद करते हैं, आग फिर से भड़क जाती है। साढ़े चार घंटे में 13 गाड़ियां पानी व फोम की लग चुकी हैं। फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां बंद थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *