जालंधर में PAP की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, SFJ के पन्नू ने VIDEO जारी कर दी बड़ी धमकी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
Khalistan slogans found written on the walls of PAP in Jalandhar: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। एक बार फिर से जालंधर में खालिस्तानी नारे लिखे मिले हैं। इस बार ये नारे पीएपी की दीवार पर लिखे गए हैं। इससे पहले खालिस्तानी नारे श्री देवी तालाब मंदिर के पास एक दीवार पर लिखा गया था। इस खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया है।

सिख फॉर जस्टिस के जीएस पन्नू ने सोशल मीडिया पर जालंधर में बने पुलिस के पीएपी कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखवाकर वीडियो वायरल की। जिस दीवार पर स्लोगन लिखे गए है वह एक नंबर गेट है और वहां से तमाम पुलिस अधिकारियों अपनी गाड़ियों से आते जाते है।

स्लोगन को नीले रंग से पेंट कर दिया

पंजाब पुलिस के पीएपी कॉन्प्लेक्स के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तानी स्लोगन लिखवाना पुलिस की निगरानी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। पुलिस मुलाजिमों ने स्लोगन को नीले रंग से पेंट कर दिया है। जारी की गई वीडियो में पन्नू ने कहा जहा हम ये लिख सकते है, तो वही पर रॉकेट भी फेंक सकते है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल के जालंधर दौरे पर धार्मिक स्थान नजदीक दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे मिले थे। जब पुलिस ने उसे काले पेंट से मिटा दिया था। अब पीएपी की दीवार पर ये नारे लिखे जाने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *