मुंबई। Eknath Shinde will be the new CM in Maharashtra: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट खत्म होने जा रहा है। फैसला हुआ है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा शिंदे को समर्थन देगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने गुरुवार दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचे। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है।
जीवन में कमल खिलता है
सूत्रों के मुताबिक गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रनोट ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पर लिखा- जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है… और फिर जीवन में कमल खिलता है।
आपको बता दें कि दो साल पहले BMC ने कंगना रनोट के मुंबई के पाली हिल स्थित कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स के कई हिस्सों को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था।








