सरकार का बड़ा एक्शन, 32 पुलिस अफसरों का तबादला, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 01 Jul 2022

जयपुर। Kanhaiyalal Murder Case: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में कन्हैयालाल हत्याकांड (Kanhaiyalal Murder Case) को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना से देश भर में विरोध के बाद राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने 32 आईपीएस अधिकारियों (IPS Officers) का तबादला कर दिया है।

सरकार ने उदयपुर के आईजी हिंगलाज दान (IG Hinglaj Dan) और एसपी मनोज कुमार (SP Manoj Kumar) को हटा दिया है। इन दोनों पर सरकार ने गाज गिराते हुए उदयपुर (Udaipur) से हटाकर कम महत्व की जगह पर भेजा गया है। इसी तरह करौली (Karauli) मे हुए सांप्रदायिक हिंसा की वजह से वहां के एसपी शैलेंद्र कुमार (SP Shailendra Kumar) को भी हटा दिया गया है।

कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश

उदयपुर की एक स्थानीय अदालत ने दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को एक पुलिस वैन में अदालत लाया गया। दोनों अपराधियों के चेहरे ढके हुए थे और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।

वहीं, हत्या की जांच को लेकर NIA की टीम गुरुवार रात कानपुर पहुंची और कई जगहों पर छापेमारी की। हत्यारों के पास से बरामद दस्तावेज से कानपुर कनेक्शन के बाद यह कार्रवाई हुई है। इधर, शुक्रवार को चौथे दिन भी राजस्थान में इंटरनेट बंद है। हिंसा न हो इसके लिए धारा 144 भी लगी हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *