Prostitution in Jalandhar: जालंधर के मसाज पार्लर और स्पा सैंटर बने सैक्स रैकेट का अड्डा, साबी और सैम लड़कियों के सबसे बड़े दलाल, पुलिस के नाम पर अड्डे से करते हैं हफ्ता वसूली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 03 Jul 2022

जालंधर। Prostitution in Jalandhar:  शहर में स्पा सैंटर और सैलून चलाने की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी के साथ फैल रहा है। पिछले दिनों सीआईए स्टाफ ने अर्बन एस्टेट से एक स्पा सैंटर पर छापा मारकर लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस अड्डे के संचालक सोनू दिनकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन इसकी गिरफ्तारी से देह व्यापार का धंधा बंद नहीं हुआ।

स्पा सैंटर और मसाल पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाला एक और गंदा खिलाड़ी मैदान में है। इसका नाम पुलिस रिकार्ड में साबी है। माना जा रहा है कि सोनू दिनकर की गिरफ्तारी के बाद साबी सीधे तौर पर देह व्यापार के अड्डे से हफ्ता वसूली करने लगा है, जो पुलिस अधिकारियों के नाम पर लाखों रुपए लेता है।

जिस्मफरोशी के धंधे में साबी का नाम कोई नया नहीं

जिस्मफरोशी के धंधे में साबी का नाम कोई नया नहीं है, बल्कि साबी कभी सूर्या एंक्लेव में मसाज पार्लर की आड़ में देहव्यापार का धंधा करवा रहा है। यहां पुलिस ने छापा मारकर साबी का अड्डा बंद करवा दिया। उसके बाद साबी ने अपना नया ठिकाना रामामंडी ढिलवां चौक के पास बनाया। जहां दूसरी मंजिल पर स्पा खोलकर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। इसके बाद अब छोटी बारादरी में स्पा सैंटर औऱ मसाल पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सोनू दिनकर की गिरफ्तारी के बाद साबी के साथ कुछ और लोग इस धंधे को फैला रहे है। इसमें जालंधर के PPR मार्केट में रोहित ओर अनूप की जोड़ी ने पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं। जिस जगह पुलिस का नाका लगता है, उसके पास ही मसाल पार्लर में राते रंगीन होती है।

माडल टाउन में KFC के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार

इसके अलावा माडल टाउन में KFC के पास स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। कहा जा रहा है कि यहां पुलिस खुद पैसे वसूलती है। CICI बैंक के पास भी सरेआम स्पा सेंटर चल रहा है। विदेशी लड़कियों का काला धंधा जालंधर में CAMBRIDGE स्कूल के पास सैम ने खोल रखा है जो सोनू दिनकर की शह पर चलने वाले पूजा के स्पा सेंटर के बाद बंद कर भूमिगत हो गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *