Punjab News: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 03 Jul 2022

बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा जिले से बड़ी खबर है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता ने पुलिस थाने के थानेदार के तबादले को लेकर कथित रूप से रिश्वत मांगी है। इस संबंध में एक आडियो भी सोशल मीडिया से लेकर WhatsApp पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस वायरल आडियो में रिश्वत की बात रिकार्ड करने का दावा किया जा रहा है।

वायरल हो रही आडियो में आम आदमी पार्टी के एससी विंग के ब्लाक इंचार्ज की किसी व्यक्ति से बात हो रही है। बात करने वाला व्यक्ति गोनियाना पुलिस थाने में लगे किसी पुलिस अधिकारी का नाम लेकर कह रहा था कि वह किली निहाल सिंह वाला चौकी में लगना चाहता है। कितने पैसों की बात करें। आप नेता ने कहा कि 15 हजार में बात करने को कहा तो वह बोला कि 30 हजार में बात कर लेंगे।

विधायक ने आवाज की पुष्टि की

आप (AAP) के एससी विंग का नेता बोला कि चलो जल्दी बात करो, मुझे भी पैसों की जरूरत है। उक्त व्यक्ति नेता को बोल रहा है कि आज तो मेरी टांगों में बहुत दर्द है। आगे से आप नेता बोला है कि अगर जेब में चार पैसे हो तो टांगे भी दर्द नहीं करती। अब अपने पास पैसा नहीं है, इसलिए ही टांगें दर्द करती हैं।

वहीं दूसरी ओर इस आडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उसको पार्टी से निकाल दिया है। भुच्चो मंडी के विधायक मास्टर जगजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया। आपको बता दें कि करप्शन के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जंग छेड़ रखी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *