Haryana News: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर आढ़ती से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 2 गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Ransom
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 03 Jul 2022

जींद। Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर है। जींद में लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) गैंग के नाम पर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिश्नोई और बराड़ के गुर्गे बनकर एक आढ़ती से 20 लाख रुपए की रंगदारी (Demanding 20 Lakh Ransom) मांगी थी।

पुलिस के मुताबिक जींद के आढ़ती को 29 जून को व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को बिश्नोई और बराड़ के कारिंदे बताया था। मांगे थे। आढ़ती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

आढ़ती की शिकायत पर एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने एएसपी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सीआईए, साइबर और शहर थाना पुलिस की टीमें लगातार मामले को ट्रेस करने का आदेश दिया। जांच के दौरान गांव नांगला फतेहाबाद निवासी राहुल और गांव कलौदा निवासी अजय का नाम सामने आया। जिस पर दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि किसी को उन पर शक न हो इसके लिए उन्होंने इंडी कॉल ऐप का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें: थानेदार के तबादले के लिए AAP नेता ने मांगी रिश्वत, आडियो वायरल

शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे में गुत्थी को सुलझा लिया और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित आढ़ती के गांव का है और आढ़ती के साथ लेनदेन भी रहा है। कर्ज को उतारने के लिए अपने दोस्त के साथ मिल कर आढ़ती से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *