Punjab News: गौरव यादव बने पंजाब के नए DGP, यूपी के जौनपुर में मना जश्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 04 Jul 2022

चंडीगढ़। Punjab News, Gaurav Yadav DGP Punjab: आईपीएस गौरव यादव पंजाब के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्‌टी पर जाने के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने उन्हें चार्ज दे दिया है। वह आज ही कार्यकारी डीजीपी की कुर्सी संभाल लेंगे।

डीजीपी वीके भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले गए हैं। इसके अलावा वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने का लेटर लिख चुके हैं। जिसे राज्य सरकार मंजूरी दे चुकी है। कहा जा रहा है कि डीजीपी वीके भावरा और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान में नहीं बन रही थी।

CM भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी

1992 बैच के IPS अफसर गौरव यादव को सरकार बनते ही CM भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यादव ही अगले कार्यकारी डीजीपी होंगे। इस रेस में डीजीपी STF और जेल हरप्रीत सिद्धू का भी नाम था। हालांकि उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिली।

Punjab News: गौरव यादव बने पंजाब के नए DGP, यूपी के जौनपुर में मना जश्न

यूपी के जौनपुर के गौरव यादव

पंजाब नए डीजीपी गौरव यादव यूपी के जौनपुर के मूल निवासी हैं। यूपी के जौनपुर जिले में नौपेड़वा क्षेत्र निवासी पंजाब के आइपीएस को सीएम भगवंत मान सरकार में विशेष पद दिया गया है। पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। एक सरकारी आदेश में बीते सोमवार को यह जानकारी दी गई थी। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सूचना मिलते ही जहां जश्न का माहौल है वही लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल है

बेलापार गांव निवासी गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल है। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहतें है। भगवती प्रसाद के एक मात्र पुत्र गौरव तथा दो पुत्रियां है जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी देखी गई। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवान्वित हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *