Punjab News: डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर बने सबसे पावरफुल मंत्री, नगर निगमों में फैले करप्शन पर अब चलेगा डंडा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 05 Jul 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News, Punjab Cabinet Expansion, Dr Inderbir Singh Nijjar: पंजाब सरकार में सबसे पावरफुल मंत्री बने डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर चर्चा में है। मुख्यमंत्री के बाद अगर नंबर दो पर कोई मंत्री होता है तो वह विभाग स्थानीय निकाय विभाग को होता है।

यानि मुख्यमंत्री के बाद सबसे पावरफुल मंत्री स्थानीय निकाय विभाग माना जाता है। अब पंजाब की AAP सरकार में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को स्थानीय निकाय मंत्री बनाकर उन्हें सबसे पावरफुल मंत्री बना दिया। डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने चार बार के विजेता रहे इंद्रबीर सिंह बुलारिया को हराकर विधानसभा में दस्तक दी है।

चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष

डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर ने 2017 में अमृतसर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। डॉ. निज्जर की ईमानदार छवि है। निज्जर पेशे से डॉक्टर हैं और इस वक्त सिखों के सबसे पुराने धार्मिक व शिक्षण संस्थान चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. निज्जर के मंत्री बनने के बाद शहर के लोगों में खुशी की लहर है।

2017 में लड़ा था चुनाव, बने प्रोटेम स्पीकर

डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर का आम आदमी पार्टी में अपना ही कद है ओर उनका शुमार सीनियर नेताओं में होता है। 2017 में भी उन्होंने विधानसभा हलका दक्षिणी से चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। आप की सरकार बनने के बाद उन्हें प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) भी नियुक्त किया गया था। डा. निज्जर की वरीयता को देखते हुए उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई।

यह भी पढ़ें: डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर बने स्थानीय निकाय मंत्री, पढ़ें नए मंत्रियों के विभाग

अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आप के डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने 53,053 मत प्राप्त किए थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के तलबीर सिंह गिल 25,550 और कांग्रेस इंद्रबीर सिंह बुलारिया 22,467 मत ही प्राप्त कर सके थे। 2017 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और 24923 यानी 26.7 फीसद वोट लेते हुए दूसरे नंबर पर रहे थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *