Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के 7 अफसरों को शोकाज नोटिस, 4 ATP और 3 इंस्पैक्टर पर गिरेगी गाज, ज्वाइंट कमिश्नर ने 3 दिन में मांगा जवाब

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 489 शब्द|📅 05 Jul 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के चार एटीपी और तीन बिल्डिंग इंस्पैक्टर को शोकाज नोटिस जारी हुआ है। आरोप है कि इन अफसरों के इलाके में अवैध रूप से कालोनियां बन रही हैं, अवैध रूप से कामर्शियल और रेजीडेंशियल इमारतें बन रही हैं। इसे लेकर डेली संवाद ने दो दिन पहले बड़ा खुलासा किया था। उसके बाद वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल खुद निगम मुख्यालय पहुंच कर एमटीपी, एटीपी और इंस्पैक्टरों की जमकर क्लास लगाई थी।

डेली संवाद ने खुलासा किया था कि वेस्ट हलके में पड़ते राजा गार्डन में दो कामर्शियल इमारतों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की वसूली की गई है। आरोप है कि यह रकम नगर निगम के अधिकारियों के नाम पर वसूली गई। इसके बाद एक अन्य शिकायत विधायक शीतल अंगुराल के पास भी पहुंची, जिसमें निगम के कुछ अधिकारी एक व्यक्ति से 3.50 लाख रुपए मांग रहे हैं। विधायक अंगुराल का दावा है कि पैसे मांगने की रिकार्डिंग उनके पास है।

ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने लिया एक्शन

इसके बाद एमटीपी मेहरबान सिंह ने मेयर जगदीश राजा और निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा को पत्र लिखकर चार एटीपी और तीन इंस्पैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने एटीपी वजीर राज, एटीपी विकास दुआ, एटीपी विनोद कुमार और एटीपी पूजा मान के साथ बिल्डिंग इंस्पैक्टर पालप्रनीत सिंह, निर्मलजीत वर्मा और दिनेश जोशी को शोकाज नोटिस जारी कर दिया।

यह भी पढ़ो: शीतल अंगुराल एक्शन में, इंस्पैक्टर और ATP की लगाई क्लास

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने बताया कि चारों एटीपी और तीनों इंस्पैक्टरों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। अगर तीन दिन में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो इन सातों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भेजेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इसकी जांच के लिए एसटीपी मोनिका आनंद को आदेश दिए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मोनिका आनंद से तीन दिन में मांगी गई है।

फर्जी रजिस्ट्री और NOC मामले में दर्ज होगी FIR

उधर, फर्जी रजिस्ट्री पर फर्जी तरीके से एनओसी के खेल का खुलासा होने पर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा ने तीन दिन में एसटीपी परमपाल सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। गुरविंदर कौर रंधावा ने बताया कि परमपाल सिंह कल रिपोर्ट सबमिट करेंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसटीपी परमपाल सिंह ने बताया कि उक्त एनओसी को रद्द कर के संबंधित रजिस्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को लिखा जाएगा।

यह भी पढ़ो: जालंधर नगर निगम में NOC के लिए फर्जी रजिस्ट्री का भंडाफोड़

आपको बता दें कि डेली संवाद ने फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर फर्जी एनओसी जारी करने का भंडाफोड़ किया था। मामला सुभाना का था, जहां एक रजिस्ट्री 2017 की थी, जिस पर एनओसी के लिए अप्लाई किया गया, जबकि उसी स्टांप पेपर की एक अन्य रजिस्ट्री 2020 की प्रस्तुत कर नक्शा पास करवाने की कोशिश की गई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *