Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान कल करेंगे विवाह, केजरीवाल समेत इन लोगों को भेजा न्यौता

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 06 Jul 2022

चंडीगढ़। Punjab News, Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कल यानि वीरवार को शादी करने जा रहे हैं। ये शादी चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान की शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। यह शादी समारोह सीएम मान के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में होगी। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल, सपरिवार मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

आपको बता दें करीब 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। इससे पहले मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

मां और बहन ने चुनी लड़की

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *