Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने पंजाब को दी बड़ी सौगात, 600 यूनिट फ्री बिजली को लेकर बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 06 Jul 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News, Free Power: पंजाब निवासियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन कैबिनेट ने आज 1 जुलाई, 2022 से राज्य के प्रत्येक घर को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली देने के फ़ैसले को मंजूरी दे दी है। इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ता प्रति बिल उपभोग हुई 600 यूनिट पर ज़ीरो बिल प्राप्त करने के योग्य होंगे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिनको अब तक हर महीने बिजली दरों के रूप में काफ़ी खर्चा करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: नगर निगम के MTP, तीन ATP और इंस्पैक्टर सस्पैंड

इस फ़ैसले के अनुसार अनुसूचित जाति (एस. सी.), गरीबी रेखा से नीचे ग़ैर-अनुसूचित जाति (नॉन-एस.सी.) और पिछड़ी श्रेणी (बी. सी.) वाले घरेलू उपभोक्ता जो मौजूदा समय में हर बिल पर 400 यूनिट मुफ़्त बिजली के योग्य थे, को भी सब्सिडी पर 600 यूनिट बिजली मिलेगी।

इसी तरह पंजाब के स्वतंत्रता सैनानियों और उनके वारिस (पोते-पोतियों तक) घरेलू उपभोक्ता जोकि मौजूदा समय मुफ़्त 400 यूनिट बिजली के लिए योग्य थे, को भी सब्सिडी पर 600 यूनिट प्रति बिल बिजली मुफ़्त दी जायेगी। यदि एस. सी., बी. पी. एल. नॉन-एस. सी, बी.सी. और स्वतंत्रता सैनानियों की श्रेणियों का उपभोग प्रति बिल 600 यूनिट से अधिक जाती है तो वह 600 यूनिटों के अलावा अधिक उपभोग होने वाली यूनिटों के लिए पूरी तय दरों, मीटर किराया और लागू होने वाले सरकारी टैक्सों के साथ भुगतान करेंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर की PMG Academy का लाइसेंस सस्पैंड

इसी तरह मंत्रीमंडल ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2021 तक के लम्बित बकाये जिनका 30 जून, 2022 तक भुगतान नहीं किया गया था, को माफ करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस कदम से लगभग 28.10 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 1298 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *