Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, तेज बहाव में बह गए कई टैंट, दो लोगों के बहने की खबर, रेस्क्यू जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर। Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में कई टेंट को नुकसान हुआ है। कई टैंट बह गए हैं। जबकि दो लोगों की बहने की खबर है। घटना के बाद इलाके में रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से तेज बवाह में कई टैंट बह गए हैं। इस दौरान दो श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने की खबर है। बादल फटने से दो लोगों के बहने की खबर है। लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है। उधर, जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

भगवती नगर शिविर से 2,037 तीर्थयात्री रवाना

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से 249 वाहनों के काफिले में कुल 6,159 तीर्थयात्री रवाना हुए। इनमें 4,754 पुरुष, 1,220 महिलाएं, 35 बच्चे, 139 साधु और 12 साध्वी हैं। अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले 95 वाहनों में सुबह साढ़े तीन बजे भगवती नगर शिविर से 2,037 तीर्थयात्री रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: रेरू पिंड की कालोनी अवैध है, मत खरीदना प्लाट, दर्ज होगी FIR

इसके बाद 154 वाहनों का दूसरा काफिला 4,122 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ। गत 29 जून से भगवती नगर आधार शिविर से कुल 63,487 तीर्थयात्री घाटी पहुंचे चुके हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

सालाना 43 दिन की यह यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान क्या जाएंगे हनीमून पर, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *