Punjab News: सरकारी बसों में PM मोदी या राज्य के CM भगवंत मान की फोटो लगनी चाहिए: जीएस मंड

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टैरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष (International Anti Khalistani Terrorist Front National President) जीएस मंड (GS Mand) ने कहा है कि सरकारी संपत्तियों पर देश के प्रधानमंत्री या फिर संबंधित राज्य के मुख्यमंत्री की ही तस्वीर लगनी चाहिए।

जीएस मंड ने कहा है कि पिछली सरकार में सरकारी बसों पर जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगाना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी बसों पर किसी की तस्वीर लगानी ही है तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अथवा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

उन्होंने जालंधर में दल खालसा द्वारा भिंडरावाले की तस्वीर बसों पर लगाए जाने की मांग को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंड ने कहा है कि पंजाब में शांति होनी चाहिए, न कि किसी तस्वीर को लेकर विवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों या निजी वाहनों पर भी भिंडरावाले की तस्वीर नहीं लगनी चाहिए।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *