Punjab News: AAP विधायक के भाई की कार का एक्सीडेंट, मौके पर 3 लोगों की मौत, दो गंभीर जख्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटाला। Punjab News: बटाला (Batala) से बड़ी खबर है। बटाला के विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भयानक एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में से विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी व मानिक को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी अपने साथियों समेत आई-20 कार में देर रात अमृतसर-जालंधर रोड बाईपास से शहर की तरफ आ रहे थे, जब बीएच रिसार्ट के पास पहुंचे तो टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल के साथ जाकर टकराई। जिसके कारण कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर जख्मी रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में लाया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पुलिस के मुताबिक पांच घायलों में से शैरी कलसी के दो साथी उपदेश कुमार, सुनील सोढी और शैरी कलसी के ताया के बेटे गुरलीन की मौत हो चुकी थी। सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि कार के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो जख्मियों को अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *