Punjab News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस और अध्यापकों के बीच धक्कामुक्की, कई घायल, ASI को लगी चोट, माहौल तनावपूर्ण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूर। Punjab News, Sangrur News: पंजाब के संगरूर से बड़ी खबर है। संगरूर में रविवार को पीटीआई यूनियन (PTI Union) के बैनर तले  बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की कोठी का घेराव किया। इस दाैरान यूनियन काे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट लगाए थे। इसके बावजूद बेरोजगारों के आगे बढ़ने के चलते यूनियन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई।

बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों ने बैरिकेट तोड़ दिया, जिससे पुलिस ने अध्यापकों को धक्के मार कर बाहर कर दिया। इसी बीच एक बेरोजगार अध्यापक शिंदरपाल सिंह की हालत तक बिगड़ गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

एएसआई मक्खन सिंह भी घायल

धक्कामुक्की में एएसआई मक्खन सिंह भी घायल हो गया, उसे घुटने में चोट लगी। इससे पहले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान गुरलाभ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लटकती आ रही मांगों को हल नहीं किया जा रहा।

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय मांगों के हल के लिए यूनियन के सदस्यों सिपी शर्मा, गगन मानसा व इकबाल मानसा ने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को नीचे उतारकर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 64 पुलिस अधिकारियों का तबादला

उन्होंने बताया कि लोकसभा संगरूर चुनाव में भी दो लड़कियां संगरूर की वाटर टंकी पर चढ़ी थीं, तब भी शिक्षा मंत्री मीत हेयर व विधायक नीना मित्तल ने विश्वास दिलाकर नीचे उतार लिया था और कहा था कि दस दिन में भर्ती मुकम्मल की जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

यूनियन सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों सहित भर्ती प्रक्रिया मुकम्मल न की तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर कमल मानसा, रजिंदर सिंह, गुरलाल, जसविंदर सिंह, राजपाल, हरीश गुरु सहाय, सुरिंदर पहलवान, प्रेम कुमार, प्रवीन जिंदल, नेहा व परविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

भाजपा नेता को हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल की कोशिश, देखें VIDEO

https://youtu.be/Zh87ejYrv54



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *