Punjab News: पंजाब में सरिया 4000 रुपए प्रति टन हुआ महंगा, सीमेंट के रेट घटे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडी गाेबिंदगढ़। Punjab News, Saria Price in Punjab, Saria Rate In Punjab: पंजाब में एक बार फिर से सरिया का दाम हाई है, जबकि सीमेंट के रेट घट गए हैं। पिछले एक सप्लाह से सरिया की कीमताें में बड़ी तेजी आई है। बुधवार काे राज्य में ब्रांडेड सरिया 72,500 रुपये प्रति टन बिक रहा है। पिछले सप्ताह इसका रेट 68,500 था। ब्रांडेड सरिया 4000 रुपये महंगा हाे गया।

इसके साथ ही लोकल सरिया की कीमताें में भी 4000 रुपये की बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह लाेकल सरिया 64,500 रुपये प्रति टन बिक रहा था जो आज बढ़कर 68500 हो गया है। इसका बड़ा कारण पंजाब में हाे रही बारिश है। हालांकि सीमेंट के दाम 10 से 15 रुपये कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट खली’ के साथ गुंडागर्दी, कारिंदों ने दी गालियां

आपतो बता दें कि ​​​​​इस साल मार्च-अप्रैल में भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें अपने चरम पर थीं। इसके बाद सरिया (Saria), सीमेंट (Cement) जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी आई थी। मई-जून में दाम कुछ कम हुए थे, लेकिन बरसात के माैसम में एक बार फिर सरिया की कीमतें बढ़ने लगी है। हालांकि सीमेंट के दाम कम हाे रहे हैं। इसके अलावा रेत भी महंगे दाम पर बिक रही है।

वहीं, सीमेंट की कीमताें में गिरावट का दाैर जारी है। एसीसी सीमेंट (ACC Cement) बुधवार काे पंजाब (punjab) में 410 रुपये प्रति बाेरी मिल रहा है। पहले यह 420 रुपये में बाेरी मिल रही थी। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट की बाेरी के दाम 20 रुपये कम हुए हैं। अब एक बाेरी की कीमत 390 रुपये हाे गई है। आने वाले दिनाें में कीमताें में और बढ़ाेतरी हाे सकती है। काराेबारियाें का कहना है कि सरकार काे रेट और कम करने चाहिए।

WWE के रेसलर ‘द ग्रेट खली’ के साथ टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, देखें

https://youtu.be/2O-Y7i5lMzs



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *