Jalandhar News: जालंधर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अफसरों ने 2000 करोड़ में किया जमकर घोटाला, BJP नेता ने CM मान और MLA को भेजी शिकायत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: निगर निगम जालंधर के पार्षदों की बैठक मे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन हुए कार्यों मे करोड़ों रुपए के हुए भ्रष्टाचार को लेकर कुछ पार्षदों द्वारा आवाज़ बुलंद करने की समाचार पत्रों की खबरों सहित लिखित शिकायत पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी है।

सरीन ने पत्र मे बताया कि महानगर के लोगों को स्वच्छ पानी, साफ सीवरेज सिस्टम, बेहतरीन सड़के, सुन्दर चौक एवं पार्क बनाने के साथ-साथ बिजली खपत कम करने के लिए बढ़िया एल.इ.ड़ी लगा शहर मे पूरी तरह रात का अंधेरा ख़त्म करने के लिए 1950 करोड़ करीब 2 हज़ार करोड़ रुपए केंद्र की मोदी सरकार ने शहर के विकास के लिए दिए है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

सरीन ने कहा कि निगम अधिकारियों ने कुछ नगर निगम ठेकेदारों व कुछ नेताओ से मिलीभगत कर विकास करने की बजाए घटिया मटीरीयल का उपयोग कर भ्रष्टाचार कर लिया है। इस भ्रष्टाचार को नगर निगम के पार्षद भी मान गये और निरंतर कुछ पार्षदों द्वारा सरकारी बैठकों मे इस भ्रष्टाचार के मामले पर अधिकारियों व मेयर से सफ़ाई मांग क़ानूनी कारवाई करने की अपील की जा रही है।

बावजूद इसके मेयर, निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को बचाने की नियत से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कारवाई करने की बजाए टालमटोल कर मामले को लटकाया जा रहा है। सरीन ने कहा आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी नेता भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के लिए हर अखबारों मे करोड़ों रुपए के विज्ञापन देकर दुहाई देते नजर आते है तो क्या उनको जालंधर निगम में दो हज़ार करोड़ के विकास कार्यों मे हुए घोटाले नजर नही आ रहा है।

भ्रष्टाचार के मामले पर चुप रहने की बजाए कार्रवाई हो

इसीलिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ साथ जालंधर केंद्रीय विधानसभा से विधायक रमन अरोड़ा, वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को भी पत्र की कापी भेजी गयी है ताकि वो भी इस भ्रष्टाचार के मामले पर चुप रहने की बजाए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों व नेताओं के खिलाफ विजिलैंस जांच शुरू करवाए ताकि नगर निगम जालंधर मे चल रहे भ्रष्टाचार के खेल पर नकेल कसी जा सके।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब वाली गाड़ी की चेकिंग, SGPC ने श्री अकाल तख्त को दी शिकायत



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *