Punjab News: अवैध कालोनियों को लेकर स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर निज्जर का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर (Inderbir SIngh Nijjar) ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में बन चुकी अवैध कालोनियों (illegal colony in Punjab) को लेकर सरकार जल्दी की पालिसी लेकर आएगी, जिससे गरीब लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भविष्य में किसी भी तरह की अवैध कालोनी को नहीं पनपने दिया जाएगा।

लुधियाना पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में बीते 15 से 20 साल के दौरान जो निकाय विभाग में गंदगी फैली है, उसे साफ करने में कुछ समय तो जरूर लगेगा। लेकिन उनकी सरकार की एक ही सोच है कि तय समय में शहरों को विकास होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि विकास कामों में किसी भी तरह की लापरवारी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को लेकर सरकार बड़ी ही सख्त है। किसी भी तरह से अवैध कालोनी नहीं कटने दी जाएगी। अवैध कालोनी के कारण सभी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में धांधली औऱ स्कैम हुआ है। इसे लेकर विजीलैंस टीम लगातार एक्शन में है। चाहे वह अमृतसर का मामला हो या फिर लुधियाना का। करप्ट अफसर बिल्कुल बरदाश्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम के करप्ट अफसरों पर जल्द ही बड़ा एक्शन होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री मान की शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *