Punjab News: रामामंडी के पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़, सिर वाला हिस्सा गायब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर है। बठिंडा में बीती रात नगर कौंसिल और मार्केट कमेटी दफ्तरों के बीच बने गांधी पार्क में लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की तोड़फोड़ करके उसका सिर वाला अपने साथ ले गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना को लेकर शहर वासियों में भारी रोष हैं। घटना का पता चलते ही सैकड़ों लोग पार्क में एकत्रित हो गए और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद थाना मुखी हरजोत सिंह मान पुलिस पार्टी सहित पार्क में पहुंचे और घटना की जांच की।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम के एसटीपी, एमटीपी समेत अधिकारियों का तबादला

महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित किए जाने से लोगों में नाराजगी है। जिसे देखते हुए पुलिस औऱ प्रशासन के हाथपांव फूल गए। लोगों ने कहा है कि पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने घटिया सोच की निशानी है।

इस दौरान लोगों ने थाना मुखी को बताया कि पार्क की संभाल के लिए कोई माली न होने और पार्क की लाइटें खराब होने के कारण यह घटना हुई हैं। जबकि माली रखने ओर लाइटों को ठीक करने के लिए लोगों को की तरफ से कई बार नगर कौंसिल अधिकारियों को कहा गया हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *