Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से नए सत्र का शुभारंभ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर कॉलेज (को – एड) जालंधर में नए सत्र (2024-25) का शुभारंभ श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ किया गया, जिसका नेतृत्व कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वीना दादा की
देख रेख में हुआ।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर अपना सम्मान व्यक्त किया और पाठ सुनकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कॉलेज के विद्यार्थियों ने मधुर भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji
Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji

कड़ी मेहनत और लगन के महत्व पर जोर

कैंपस के एम डी मनहर अरोड़ा ने विद्यार्थियों को श्री सुखमनी साहिब जी के मार्ग से प्रेरणा लेकर अच्छे कर्म करने और नेक इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए शिक्षा में कड़ी मेहनत और लगन के महत्व पर जोर दिया।

Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji
Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji

विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं

इस अवसर पर कैंपस के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल एम.डी मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर सुभाष शर्मा (लॉ कॉलेज) और को-एड कॉलेज की प्रिंसिपल मनजीत कौर सहित सभी अध्यापकों ने हाजिरी लगाई और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji
Recitation of Shri Shukhmani Sahib ji


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *