Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SDMF को गठन करने की दी मंजूरी, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: किसी भी अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्यों के पुख़्ता प्रबंध करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ‘राज्य आपदा प्रबंधन कोष’ (SDMF) गठित करने की मंजूरी दे दी है। विस्तार में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि एस.डी.एम.एफ. का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 48-1 ( सी) के तहत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस कोष के बनने से राज्य में प्राकृतिक आपदा से निपटने के कार्यों से सम्बन्धित प्रोजैक्ट शुरू किए जाएंगे। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कदम राज्य को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इस कोष का गठन 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों पर किया गया है।

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल के साथ कटरीना कैफ का Happy Birth Day

उन्होंने कहा कि 2021 से 2026 तक एस.डी.एम.एफ. में राज्य का हिस्सा 25 प्रतिशत होगा, जबकि केंद्रीय हिस्सा 75 प्रतिशत होगा। भगवंत मान ने कहा कि वर्ष 2021 से 2026 तक एस.डी.एम.एफ. में 729.60 करोड़ रुपए की कुल राशि की व्यवस्था होगी और यह राशि किसी भी किस्म की प्राकृतिक आपदा के लिए राज्य की तैयारियों को और पुख़्ता करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति की गंभीरता को पूरी संवेदनशीलता से समझ रही है और किसी भी तरह की अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ठोस तैयारी की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सुरक्षा को प्रमुख रूप से प्राथमिकता देती है और इस नेक कार्य के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

छत पर रखी टंकी में पानी की बजाए निकलने लगी शराब, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *