Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर खुदकुशी की कोशिश, 2 युवकों ने जहरीला पदार्थ पिया, एक की हालत गंभीर, तीसरे ने फंदा लगाकर करनी चाही आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत (Bhagwant Mann) मान के संगरूर (Sangrur) स्थित घर के सामने कुछ युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान दो युवकों ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जबकि एक अन्य युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने इन तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जहरीला पदार्थ पीने वाले एक युवक की स्थिति गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस में 2006-17 में भर्ती हुई थी। इस दौरान युवकों के सभी टेस्ट के बाद वैरिफिकेशन भी हो चुकी है। अकाली सरकार के वक्त भर्ती के बाद अगले 5 साल कांग्रेस सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। इसे लेकर आज भगवंत मान के घर के बाहर युवकों ने धरना दे दिया।

इसे भी पढ़ें: महिला को बंधक बनाकर 15 लाख कैश और 20 तोला गोल्ड की लूट

इसी धरने के दौरान तीन युवकों ने सुसाइड का प्रयास किया है। भगवंक मान के घर के बाहर अभी भी 11 युवक मरणव्रत पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द नियुक्ति पत्र नहीं दिए तो सब सुसाइड कर लेंगे। हालांकि इन्हें मनाने के लिए कई बार प्रयास भी किए गए हैं।

पुलिस भर्ती के इंतजार में इन युवकों ने सीएम निवास के आगे 10 मई से धरना लगा रखा है। युवकों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने नियुक्ति पत्र देने का भरोसा दिया था। इसके बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव से पहले भी भरोसा दिया। इसके बावजूद मान सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।

जेल के बैरक में सिद्धू ठोकेंगे ताली, दलेर गाएंगे तुनक तुनक तूं….



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *