Jalandhar News: जालंधर में दो अवैध कालोनियों पर चली नगर निगम की डिच, सड़कें खोदी, बन रही इमारतें गिराई, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर (Jalandhar Municipal Corporation) की टीम ने आज सुबह सुबह दो अवैध कालोनियों (Illegal colonies) पर डिच चला दी। ये कालोनियां पूर्व विधायक और भाजपा (BJP) नेता की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इन कालोनियों की शिकायत कमिश्नर से लेकर स्थानीय निकाय निभाग के डायरेक्टर, विजीलैंस और लोकपाल से भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक नगर निगम जालंधर की बिल्डिंग ब्रांच की टीम एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की अगुवाई में आज सुबह अजीत नगर में रोशन सिंह भट्ठा के सामने काटी गई अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की गई।

Jalandhar Illegal Colonies
Jalandhar Illegal Colonies

कामर्शियल और रेजीडेंशियल निर्माण पर चली डिच

इस अवैध कालोनी में अवैध रूप से कामर्शियल और रेजीडेंशियल निर्माण भी हो रहे थे, उन पर भी कार्ऱवाई की गई। इसके बाद नगर निगम की टीम कोट रामदास में काटी जा रही अवैध कालोनी पर भी कार्रवाई की।

एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि कोट रामदास में 5 एकड़ जमीन में अवैध कालोनी काटी जा रही थी। शिकायत के बाद इसकी सड़कें, पानी और सीवरेज कनेक्शन तोड़ दिए गए।

Jalandhar Illegal Colonies
Jalandhar Illegal Colonies

वडिंग की अवैध कालोनी पर भी चलेगी डिच

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास अवैध रूप से वडिंग में दो कालोनियां काटी जा रही है। इसमें हो रहे निर्माण को पिछले दिनों रुकवा दिया गया था। लेकिन कालोनाइजर ने दावा किया है कि उनके नक्शे पास हैं, एनओसी उसके पास है।

Illegal Construction in Barring
Illegal Construction in Barring

हैरानी की बात तो यह है कि अवैध कालोनी में एनओसी कैसे जारी की गई और उसके नक्शे कैसे पास हो गए। यह जांच का विषय है। फिलहाल इस केस में कमिश्नर गौतम जैन ने जांच के आदेश दिए। एटीपी और इंस्पैक्टर को नोटिस जारी किया गया है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *