Punjab News: रिटायर्ड DSP बलकार सिंह और SHO समेत तीन पुलिस कर्मियों को सजा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। सीबीआई कोर्ट ने अपहरण और गुमशुदगी के 30 साल पुराने मामले में एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है और सजा सुनाई है। अदालत ने 1992 के इस मामले में तीनोंं पुलिसकर्मियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। जबकि पांच आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 1992 में अमृतसर के गांव पौरसी राजपूत से सुरजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति को किडनैप किया गया था। इसी मामले में मोहाली की सीबीआई कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। इस मामले में 9 लोग आरोपी थे। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी बलकार सिंह, रिटायर्ड एसएचओ उधम सिंह, सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को दोषी करार दिया और सजा सुनाई। अदालत ने तीनों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई।

डीएसपी बलकार सिंह व एसएचओ उधम सिंह को सजा

आरोप है कि 1992 में अमृतसर के गांव पौरशी राजपूत से 7 मई 1992 को सुरजीत सिंह नाम के शख्स व उसके चार साथियों को गांव की घेराबंदी करने दौरान तत्‍कालीन डीएसपी बलकार सिंह व एसएचओ उधम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया था और उन्‍हें साथ ले गए थे।

मामले के अनुसार सुरजीत सिंह के बाकी साथियों को छोड़ दिया गया था। आरोप था कि पुलिस टीम ने सुरजीत सिंह का एनकाउंटर कर दिया और उसकी लाश खुर्द बुर्द कर दी थी। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की बात होती रही।

इसे भी पढ़ें: एनकाउंटर में दो गैंगस्टर ढेर, पत्रकार को भी लगी गोली

इसके बाद मामला गर्माने के बाद मामले की जांच हुई। शुक्रवार को मोहाली की सीबीआई कोर्ट ने रिटायर्ड आइपीएस बलकार सिंह , रिटायर्ड एसएचओ उधम सिंह व मौजूदा सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह को मामले में सजा सुनाई है।

जालंधर में SHO के सामने MLA को धमकी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *