Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, 15 सितंबर तक बढ़ाई VDS की समय सीमा

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने लोड बढ़ाने के लिए लोड की स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना (वी.डी.एस.) की तारीख़ 15 सितम्बर तक बढ़ा दी है।

अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला राज्य के अन्नदाता की सुविधा के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10 जून को वी.डी.एस. 45 दिनों के लिए 24 जुलाई तक शुरू की थी, जिसके अंतर्गत ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने की फीस 4750 रुपए से घटाकर 2500 रुपए प्रति बी.एच.पी. की गई थी।

राज्य के 1.28 लाख किसानों को लाभ

भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व और संतुष्टी वाली बात है कि अब तक राज्य के 1.28 लाख किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर 123 करोड़ रुपए बचाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ओर से मिले बड़े समर्थन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अब इस योजना को 15 सितम्बर तक बढ़ाने का फ़ैसला किया है।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर को चायवाली मैडम ने ही पीट दिया

उन्होंने बताया कि जो किसान अपने ट्यूबवैलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक हैं, वह सितम्बर के मध्य तक आवेदन कर सकते हैं। भगवंत मान ने किसानों से अपील की कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और घटी हुई दरों पर लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करें।उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर करता है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के इस कदम का उद्देश्य लागतें घटाकर किसानों का लाभ बढ़ाना है।

सरकारी स्कूल में बच्ची की पिटाई, ये मैडम अत्याचारी हैं, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *