Jalandhar News: जालंधर सिवल अस्पताल मे अल्ट्रसाउंड खराब, टीके, दवाई, ग्लूकोज न होने की CM से शिकायत 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने पंजाब सरकार के हेल्थ मॉडल की आईना दिखाया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोला। सरीन ने जालंधर सिवल अस्पताल में सरकार के झूठे दावों की पोल खोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है।

अशोक सरीन ने अपने पत्र मे लिखा कि जालंधर के सिविल हस्पताल मे अल्ट्रासाउंड एक्सरे मशीन ख़राब, मरीज़ को दवाई टीके व ग्लूकोज भी नही मिल रहे है। इस वजह से मजबूरी में परिवार के लोगों को बाहर से महंगी दवाई लेकर अपने मरीज़ का इलाज करवाना पड़ रहा है। सरीन ने बताया की जनता को गुमराह करने के लिए दिल्ली व पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों मे अच्छी सेहत सेवा मिलने का झूठा प्रचार प्रसार करने पर हर रोज करोड़ों रुपय खर्च कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर को चायवाली मैडम ने ही पीट दिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, दिल्ली सरकार के पूर्व सेहत मंत्री सतेंद्र जैन, विधायक अमंतुल्ला खान जैसे दर्जनो आप पार्टी नेता उनके परिवारों के लोग खुद देश के अलग अलग राज्यों के प्राइवेट अस्पतालों मे सरकारी खर्च पर इलाज करवा रहे हैं।

जबकि असल सच्चाई है की पंजाब की जनता को सुविधा देने मे आम आदमी पार्टी का हेल्थ मॉडल पूरी तरह फेल हो गया है। सरीन ने यह भी कहा की जनता को सरकारी सिविल हॉस्पिटल मे तो दवाई मिल नही रही दिल्ली की तरह पंजाब के मोहल्ला क्लीनिक सुविधा ना देकर सफ़ेद हाथी साबित होंगे। सरीन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपील करके कहा जल्द से जल्द जनता के लिए दवाई, टीके, ग्लूकोज मुहैया करवाएं और एक्सरे मशीने ठीक करवाए।

सरकारी स्कूल में बच्ची की पिटाई, ये मैडम अत्याचारी हैं, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *