UP Road Accident: भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल, चारों तरफ मची चीख पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Bus Accident in Barabanki) में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। 8 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए । हादसा इतना भीषण था कि आधी डबल डेकर बस क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। दोनों बस बिहार से दिल्ली जा रही थीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को बाराबंकी के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी बस

ASP मनोज पांडेय ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी कस्बे से रविवार को एक डबल डेकर बस (UP 17 AT 1353) दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सोमवार की सुबह 4 बजे ये बस बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास खड़ी थी। बस में सवार यात्री यूपीडा की कैंटीन में चाय-नाश्ता कर रहे थे।

आधे घंटे बाद 4:50 बजे अचानक तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बस ने डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। हादसे में मरने वाले सभी टक्कर मारने वाली बस में सवार बताए जा रहे हैं, जो बिहार से दिल्ली जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर को चायवाली मैडम ने ही पीट दिया

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया, ”18 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिन यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, उनका CHC हैदरगढ़ में इलाज कराकर घर भेजा गया है। वहीं बचे यात्रियों को उनके घर भेजने के लिए गाड़ी की व्यवस्था कराई जा रही है।”

पंजाब का रहस्यमयी साधू, जिसका शरीर 8 साल से फ्रीजर में रखा है, देखेंं

https://www.youtube.com/watch?v=BCLTjeZ5eVY&t=4s



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *