Rajya Sabha Seat Sale Busted: राज्यसभा की सीट को 100 करोड़ में बेच रहे थे, CBI ने दबोचा, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Rajya Sabha Seat Sale Busted: देश में राज्यसभा की सीट बेचने का धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 100 करोड़ रुपये में राज्यसभा की सीट दिलाने का वादा करने वाले गिरोह को बेनकाब किया है। मीडिया में मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह खबर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के लखविंदर बर्खास्त, अब कुलविंदर और उनके ‘चेले’ पर गिरेगी गाज

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने पैसे के लेन-देन से ठीक पहले आरोपी को पकड़ लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने 100 करोड़ रुपये के बदले राज्यपाल बनाने की भी पेशकश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से फोन इंटरसेप्ट के जरिए कॉल सुन रहे थे। बीते कई दिनों से आरोपियों पर उनकी नजर थी।

चार आरोपियों की हुई पहचान

सीबीआई ने चार से ज्यादा लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। इनमें से कुछ की पहचान महाराष्ट्र निवासी कमलाकर प्रेमकुमार बांदगर, कर्नाटक निवासी रवींद्र विट्ठल नाइक, दिल्ली निवासी महेंद्र पाल अरोड़ा और अभिषेक बूरा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: ‘बूढ़े इंजीनियर’ को गिफ्ट में 20 लाख की MG Hector, ‘चेले’ के खाते में 90 लाख रुपए कैश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि लोगों को झूठा आश्वासन देकर धोखा देने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ये लोग राज्यसभा में सीटों की व्यवस्था करने, राज्यपाल बनाने या फिर सरकारी संगठनों, मंत्रालयों और विभागों के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति कराने तक वादा करते थे। इसके बदले करोड़ों रुपये की मांग की जाती थी।

पंजाब का रहस्यमयी साधू, जिसका शरीर 8 साल से फ्रीजर में रखा है

https://youtu.be/BCLTjeZ5eVY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *