Punjab AG Anmol Rattan Sidhu Resigns: पंजाब के एडवोकेट जनरल ने दिया इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। Punjab AG Anmol Rattan Sidhu Resigns: पंजाब के एडवोकेट जनरल (AG) अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने उनके स्थान पर विनोद घई (Vinod Ghai) को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। कांग्रेस के जिन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार ने मामले दर्ज करवाए हैं विनोद घई हाई कोर्ट में उन सभी के वकील हैं।

सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शरणप्रीत के वकील भी विनोद घई थे। तकनीकी कारणों से विनोद घई की नियुक्ति पर सवाल खड़े हो सकते हैं जैसे पहले एपीएस देओल की नियुक्ति के दौरान खड़े हुए थे। हाई कोर्ट में सरकार के खिलाफ जितने भी बड़े केस हैं सभी में विरोधी पक्ष की तरफ से विनोद घई वकील है।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के लखविंदर बर्खास्त, अब कुलविंदर और उनके ‘चेले’ पर गिरेगी गाज

वहीं, भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद अनमोल रतन सिद्धू को एजी के पद पर नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने इस्तीफा किन कारणों से दिया अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। सिद्धू ने इसी वर्ष 19 मार्च को अपना कामकाज संभाला था। अनमोल रतन सिद्धू असिस्टेंट सालिस्टर जनरल आफ इंडिया व पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: MLA की शिकायत पर मंत्री ने कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर को किया तलब

अनमोल रतन सिद्धू को पूर्व की चन्नी सरकार ने भी एजी बनाने की की थी घोषणा, लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी नियुक्ति पर पेंच फंस गया था। मान सरकार ने उनकी नियुक्ति तो की, लेकिन बहुत कम समय में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू से पहले डीएस पटवालिया पंजाब के एजी थे। बताया जा रहा है कि सरकार ने नए एजी की नियुक्ति भी कर दी है।

पंजाब का रहस्यमयी साधू, जिसका शरीर 8 साल से फ्रीजर में रखा है

https://youtu.be/BCLTjeZ5eVY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *