Jalandhar News: BJP नेता अशोक सरीन ने CM भगवंत मान की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल के खिलाफ बोलने वालों पर FIR, भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहीद भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) को आतंकवादी, नास्तिक बोलने के साथ देश की आज़ादी पर बेवजह सवाल खड़े कर दो समुदाए के लोगों को आपस मे लड़ने के लिए उकसाने वाले बयान देने वाले संगरूर के लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) व उनके बेटे ईमान सिंह के खिलाफ DGP से शिकायत की गई है।

पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उपप्रधान अशोक सरीन हिक्की (Ashok Sareen Hikky) ने डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) को लिखित में शिकायत भेजा है। सरीन ने शिकायत में कहा है कि यह दोनों बाप बेटा बेवजह गलत बयानबाज़ी करके पंजाब की अमन शांति भंग कर साज़िशन आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहते हैं। इसलिए तुरंत इन पर धारा 124A,153A,295A,120B आई.पी.सी के अधीन दर्ज कर गिरफ़्तार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारानामा उजागर

अशोक सरीन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा एक तरफ शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी गाँव खटकड कला जाकर उनकी सौगंध लेकर सरकार बना हर सरकारी दफ़्तर मे शहीद भगत सिंह की फोटो लगाने के आदेश दे रहे है और दूसरी तरफ उनको आतंकवादी बोलने वालों पर मामला दर्ज करने की बजाए उनको बचा रहे हैं।

सरीन ने कहा भगवंत मान सिर्फ केजरीवाल का अपमान करने वालों पर मुक़दमा दर्ज कर सकते हैं। शहीद भगत सिंह को आतंकवादी बोल अपमान करने वाले को बचाते हैं। सरीन ने पंजाब सरकार व मान से अपील करते हुए कहा कि सिमरनजीत मान पर पर्चा दर्ज करें या स्पष्ट करें कि क्या आंतकवादी की फोटो सरकारी दफ़्तरों मे लग रही है।

BJP नेता अशोक सरीन ने CM भगवंत मान की कार्यप्रणाली पर साधा निशाना



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *