Chhattisgarh News: जलती चिता पर पानी डालकर बुझाया, शव को बाहर निकाला, दो गुटों में मारपीट, सरपंच समेत 9 लोगों पर FIR

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर है। यहां शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद हो गया। मुक्तिधाम में जलती चिता पर पानी डालकर बुझा दिया और शव को बाहर निकाल दिया गया। श्मशान घाट में शव जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच गलीगलौज व मारपीट भी हो गई।

इस घटना के बाद विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए परिजनों व समाज के लोगों ने बाराद्वारा-जैजैपुर मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार सहित 6 थानों को पुलिस पहुंची। मृतक के परिजन कार्रवाई को लेकर अड़े रहे। शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों पर अपराध दर्ज किया है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

पुलिस के मुताबिक बाराद्वार बस्ती निवासी प्रदीप पाटले (24 वर्ष) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे। बारिश के कारण अंतिम संस्कार करने में दिक्कत हो रही थी। गांव में तालाब के पास एक दूसरा श्मशान घाट है, जहां शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

मुक्तिधाम में चिता पर लाश जल रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और मुक्तिधाम (श्मशान घाट) को अपने समाज का बताते हुए दाह संस्कार पर आपत्ति करने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गालीगलौज और मारपीट भी होने लगी। आपत्ति करने वालों ने जलती चिता पर पानी डाल दिया और शव को बाहर निकाल दिया। लकड़ियों को फेंकते हुए शव को लात भी मार दी। इससे परिजन और समाज के लोग भड़क गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे

अंतिम संस्कार रोकने से परिजन और उसके समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बाराद्वारा-जैजैपुर मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। विवाद की सूचना पर चांपा एसडीओपी, बाराद्वार तहसीलदार सहित 6 थाना के टीआई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन की दखल से के बाद मामला शांत हुआ। समाज के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

मृतक के पिता भैयालाल पाटले की शिकायत पर सरपंच जगदीश उरांव सहित गांव के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज गया है। चांपा एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि श्मशान घाट में चिता जलाने को लेकर विवाद हुआ है। परिजन की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जोशी अस्पताल पर कार्रवाई न किए जाने से MLA रमन अरोड़ा नाराज



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *