Jalandhar News: शहर में कूड़ा न उठने से नाराज हुए MLA रमन अरोड़ा, कमिश्नर को लेकर पहुंचे वर्कशाप, कहा- ‘यहां गाड़ियां सड़ रही हैं, आप कूड़ा नहीं उठवा पा रहे हैं’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सफाई व्यवस्था से नाराज विधायक रमन अरोड़ा एक्शन में आ गए हैं। विधायक रमन अरोड़ा आज सुबह नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह और अन्य अधिकारियों को लेकर लम्मा पिंड स्थित वर्कशाप पहुंच गए। इस दौरान वर्कशाप में खड़े टिप्परों को लेकर विधायक रमन अरोड़ा ने कमिश्नर दविंदर सिंह से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यहां टिप्पर खड़े हैं औऱ शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा है।

शहर में कूड़ा उठाने का काम ठप पड़ा है। एसे में पूरे शहर के लोग परेशान हैं। इसे लेकर कल सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल और कमिश्नर दविंदर सिंह के बीच बहस भी हो गई थी। इसके बाद शहर में कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह से बंद हो गया। आज विधायक रमन अरोड़ा ने कमिश्नर दविंदर सिंह को लेकर लम्मा पिंड पहुंच गए।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

विधायक रमन अरोड़ा ने देखा कि वर्कशाप में कई टिप्पर खड़े हैं, लेकिन शहर में कूड़ा नहीं उठ रहा है। एसे में वे नाराज हो गए हैं और कमिश्नर से पूछा कि वर्कशाप में जो गाड़ियां खड़ी हैं, इससे कूड़ा क्यों नहीं उठवाते हो। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि शहर में कूड़ा उठाने का काम तत्काल शुरू किया जाए।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों दौरान खरीदी गए टिप्पर वर्कशाप में खराब हो रहे हैं, कमिश्नर उन्हें प्रयोग में नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर से वर्कशाप में खड़ी गाड़ियों की सूची मांगी है। उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के पास इतनी गाड़ियां हैं तो निजी लोगों से काम क्यों करवाया जा रहा है।

जोशी अस्पताल पर कार्रवाई न किए जाने से MLA रमन अरोड़ा नाराज



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *