Punjab News: CM भगवंत मान ने नार्को-गैंगस्टर-आतंकवाद के गठजोड़ के ख़ात्मे के लिए एकजुट होकर कार्ऱवाई करने की वकालत की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने नार्को-गैंगस्टर-आतंकवाद ( NARCO-GANGSTER-TERRORIST NEXUS) के नापाक गठजोड़ से निपटने के लिए राज्यों द्वारा एकीकृत कार्यवाही की ज़रूरत पर ज़ोर दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता अधीन नशों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस खतरे से लड़ने के लिए सभी एकजुट होकर कार्यवाही करें।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्यों को श्रेय लेने की दौड़ में नहीं पड़ना चाहिए, बल्कि गैंगस्टरों, नशा-तस्करों और आतंकवादियों के ख़ात्मे पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि राज्यों को सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए नीति बनानी चाहिए और इसको खामियों से रहित तरीके से लागू करना चाहिए, जिससे अच्छे परिणाम हासिल हो सकें।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

मुख्यमंत्री ने इस गठजोड़ को देश की सुरक्षा, प्रभुत्ता और अखंडता के लिए बड़ा ख़तरा बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के हितों की रक्षा के लिए इस खतरे को जल्द से जल्द ख़त्म करने की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा कि समय की ज़रूरत है कि सभी राज्य अपनी भिन्नताओं को एक तरफ़ रखकर इस खतरे के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने राज्यों में फोरेंसिक लैबोरेटरी स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की हर सहायता और सहयोग करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के नाते पंजाब को नशों, हथियारों और अन्य वस्तुओं की कँटीली तारों के द्वारा तस्करी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद पंजाब के पास नशों की जाँच के लिए ऐसी कोई लैबोरेटरी नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि यह लैबोरेटरी स्थापित करने के लिए राज्य सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *