Kisan Andolan: किसानों ने रेलवे का किया चक्का जाम, पंजाब में ट्रेनें फंसी, जालंधर कैंट समेत फिल्लौर और बठिंडा में ट्रेक पर धरना प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Kisan Andolan: पंजाब से बड़ी खबर है। मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने जालंधर कैंट (Jalandhar Cantt) रेलवे स्टेशन, फिल्लौर रेलवे स्टेशन औऱ बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर धरना दे दिया है। जिससे अमृतसर-लुधियाना रेलवे ट्रेक बुरी तरह से जाम है। कई गाड़ियां फंस गई हैं।

अपनी लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर धरना लगाकर रेल यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया है। किसानों द्वारा यह धरना सुबह 11 बजे से लगाया गया, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

इस दौरान भारी संख्या में पंजाब पुलिस के जवान, रेलवे पुलिस और आरपीएस के जवान तैनात किए गए हैं। किसानों के इश धरना प्रदर्शन से पंजाब में रेलवे ट्रेक पूरी तरह से जाम हो गए हैं। सभी गाड़ियां आउटर ही खड़ी हो गई हैं।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *