Jharkhand MLA Arrest : कांग्रेस के 3 MLA गिरफ्तार, पार्टी ने किया सस्पैंड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। Jharkhand MLA Arrest : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कैशकांड के बाद झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों (Jharkhand Mla Cash Case) को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायकों के साथ गाड़ी के ड्राइवर और एक और सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई की है। विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन तीनों विधायकों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। कांग्रेस के बेरमो विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह रविवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। विधायकों पर कार्रवाई को लेकर हावड़ा ग्रामीण की एसपी स्वाति भंगालिया ने जानकारी दी है। उन्होंने भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार झारखंड कांग्रेस के 3 विधायकों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

उधर, रांची में कांग्रेस नेता अनूप सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं सरकार के खिलाफ साजिश रची जा रही थी और अब जांच करने का काम पुलिस का है। पिछले साल जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, तो कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी को जानकारी दिए बिना शिकायत दर्ज करा दी गई। हालांकि, आज प्रदेश अध्यक्ष खुद उनके साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।

पार्टी ने विधायकों को किया निष्कासित

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि निश्चित रूप से गठबंधन सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही थी और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से जल्द ही इस संबंध में पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। वहीं झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि तीनों विधायक जिन्हें शनिवार को नकदी के साथ पकड़ा गया था, उन्हें पार्टी ने तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

पंजाब में इस्तीफों की लगी झड़ी, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *