IDP Education: आप्रवास या IELTS कोचिंग एजेंट की नियुक्ति नहीं करता आईडीपी, पुलिस जांच में सहयोग करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। IDP Education: पंजाब में 3 लाख लेकर गलत तरीके से IELTS पास करवाने के मामले में IDP Education की तरफ से कहा गया है कि आईडीपी परीक्षण के प्रबंधन के लिए किसी भी आप्रवास या IELTS कोचिंग एजेंट की नियुक्ति नहीं करता है। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है, ये आरोपी कभी भी आईडीपी के रेफरल पार्टनर नहीं रहे हैं।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

IDP Education India के Asst. PR Manager Nileesha Plakutam ने डेली संवाद को मेल भेजकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में पकड़े गए एजैंटों का मामला अभी विचाराधीन है। IDP Education इस पूरे मामले में साहनेवाल पुलिस का सहयोग करेगी। IDP Education भी चाहता है कि इसमें शामिल सभी स्कैमर्स की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

IDP Education इस जांच के लिए साहनेवाल पुलिस के काम की सराहना करती है। यह जांच और गिरफ्तारी सभी परीक्षार्थियों के लिए एक मजबूत अनुस्मारक के रूप में कार्य करेगी कि घोटालेबाज पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा है कि आईडीपी एजुकेशन इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस की जांच में हर संभव सहयोग करेगी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों लुधियाना पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा था, ये लोग 3 लाख लेकर गलत तरीके से IELTS पास करवाने का ठेका लेते थे। पुलिस ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि इसमें IDP Education के कर्मचारियों की मिलीभगत है। इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है।

IDP Education पर ठगी का आरोप, पीड़ितों ने किया प्रदर्शन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *