Gobind Sagar Lake: झील में नहाने उतरे 7 युवकों की डूबने से मौत, मोहाली में छाया मातम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। Gobind Sagar Lake : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना (Una) की गोबिंद सागर झील (Gobind Sagar Lake) में 7 युवक डूब गए। सभी युवक पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले थे। हादसा दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ। गरीबनाथ मंदिर के पास झील में पहले एक युवक डूबा और फिर बाकी 6 उसको बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन वह भी बाहर नहीं आ सके।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने सातों के शव बरामद कर लिए हैं। सभी शव रिजनल अस्पताल ऊना के मोर्चरी हाउस में रखे गए हैं, जिनका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पंजाब के मोहाली से 11 लोग नैनादेवी के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले। सभी दोपहर साढ़े 12 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंच गए।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

दर्शन के बाद गोबिंद सागर झील में एक युवक नहाने उतरा, जो गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। डूबता देख बाकी 6 युवक भी उसे बचाने के लिए झील में कूद गए। बरसात से इन दिनों झील में पानी ज्यादा है, जिसका वह अंदाजा नहीं लगा सके और स्वयं भी डूबने लगे। इन 7 लड़कों को डूबता देख कोई पानी में जाने का साहस नहीं कर पाया।

इस दौरान 4 बाकी साथियों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्‌ठे हुए। स्थानीय तैराकों ने झील में डूबे युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। फिर राहत और बचाव के लिए गोताखोर भी पहुंचे। 6 बजे जाकर शवों को निकाला जा सका।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

इनके साथ आए युवकों ने बताया कि डूबने वाले 6 युवक 16 से 19 साल के हैं, जबकि एक 32 साल का है। ये सभी मोहाली जिले के साथ लगते इलाके बनूड के हैं। वहीं, सूचना मिलते ही SDM योगराज धीमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि झील में डूबे युवकों को निकालने के लिए BBMB नंगल से गोताखोर बुलाए गए। शाम 6 बजे तक सभी शवों के मिलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

DSP हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि अन्य 4 युवकों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। झील में डूबने वालों में पवन (35) पुत्र सुरजीत राम, रमन कुमार (19) पुत्र लाल चंद, लाभ सिंह (17) पुत्र लाल चंद, लखवीर सिंह (16) पुत्र रमेश लाल, अरुण कुमार (14) पुत्र रमेश कुमार, विशाल कुमार (18) पुत्र राजू, शिवा (16) पुत्र अवतार सिंह शामिल हैं। सभी बनूड के रहने वाले हैं।

लाल सिंह चड्ढा का बायकाट, हिन्दू संस्कृति का अपमान करते हैं आमिर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *