Punjab News: GST में 24.15% और आबकारी राजस्व में 41.23% का विस्तार: हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
4 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सभी गारंटियों को पूरा करते हुए राज्य की वित्तीय हालत को बेहतर बनाने संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की वचनबद्धता को दोहराते हुये पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने कहा कि वित्तीय साल 2021-22 के मुकाबले वित्तीय साल 2022-23 के पहले चार महीनों के दौरान राज्य ने GST वसूली में 24.15 प्रतिशत और आबकारी वसूली में 41.23 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है।

वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वास्तविक प्राप्ति विस्तार वित्तीय साल 2022-23 के लिए GST में 27 प्रतिशत के अनुमानित बजट वृद्धि के बहुत नज़दीक है। उन्होंने कहा कि राज्य में साल 2021 के मुकाबले इस साल अप्रैल में 3.46 प्रतिशत, मई में 44.79 प्रतिशत, जून में 51. 49 प्रतिशत और जुलाई में 13.05 प्रतिशत की विस्तार दर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

उन्होंने आगे कहा कि नयी आबकारी नीति की सफलता अपने स्वयं बोलती है क्योंकि वित्तीय साल 2022-23 के पहले चार महीनों के दौरान आबकारी वसूली में 41.23 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया गया है, जिससे कुल आबकारी वसूली 2741.35 करोड़ रही, जबकि पिछले साल के दौरान इसी मियाद के लिए आबकारी वसूली 1941.05 करोड़ थी।

राज्य सरकार की एक अन्य बड़ी प्राप्ति का जिक्र करते हुये चीमा ने कहा कि समकालीन अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से साल 2017 में सी. सी. एल गैप के लिए लिए गए कर्ज़े की रकम 30,584 करोड़ रुपए थी और इस कर्ज़े की 8.25 प्रतिशत ब्याज दर पर मासिक किश्त 270 करोड़ रुपए थी।

सरकारी खजाने को 3094 करोड़ रुपए की बचत

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बैंक कंसोरटियम के साथ बातचीत करके इस कर्ज़े की ब्याज दर को 7.35 प्रतिशत (1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी) पर तय करवाया है जिससे जो कर्ज़ा सितम्बर 2034 तक अदा किया जाना था, वह मौजूदा रफ़्तार से अक्तूबर 2033 में ही निपटा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने को 3094 करोड़ रुपए की बचत होगी।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

राज्य को फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से न सिर्फ़ अपना राजस्व बढ़ाने बल्कि अपने कर्जों की अदायगी के लिए किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुये पंजाब के वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की तरफ से चार महीनों के दौरान 10,366 करोड़ रुपए की कर्ज़ अदायगी की गई जबकि इसी मियाद के दौरान सिर्फ़ 8100 करोड़ रुपए का कर्ज़ लिया जिससे 2266.94 करोड़ रुपए के कर्ज़े की कटौती की।

केंद्र सरकार से मिलने वाले जी. एस. टी मुआवज़े संबंधी पूछे सवाल के जवाब में स. चीमा ने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विनती की है कि जी. एस. टी मुआवज़े को कुछ और सालों के लिए बढ़ाया जा सकता है क्योंकि कुछ राज्यों की वित्तीय हालत अभी भी ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए सख्त यत्न कर रही है जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ऐसे प्रयास करने में असफल रही और केंद्र सरकार की तरफ से दिए जा रहे जी. एस. टी मुआवज़े पर ही निर्भर रही।

लाल सिंह चड्ढा का बायकाट, हिन्दू संस्कृति का अपमान करते हैं आमिर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *