Punjab Police Action: ​​​​​​​लॉरेंस गैंग के 5 खतरनाक गैंगस्टर गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब। Punjab Police Action : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुये ज़िला फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने लारेंस बिशनोयी गैंग के 5 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त गैंगस्टरों से 8 नाजायज हथियारों समेत 30 कारतूस बरामद किये हैं।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डी. आई. जी.) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एस. एस. पी. रवजोत कौर के साथ बताया कि सरहन्द और खमाणों पुलिस की सांझा टीमों ने एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये राज्य में सक्रिय इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान सन्दीप संधू पुत्र सतवंत सिंह निवासी सबेलपुर, थाना घग्गा, पटियाला के तौर पर हुई है।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

भुल्लर ने बताया कि इस गैंगस्टर के खि़लाफ़ पहले ही आईपीसी की धारा 302, 307, 392, 397, बी, 341, 323, 427, 502, 25 हथियार एक्ट और 61/ 1/14 आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार एफ. आई. आर. पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों के अलग-अलग थानों में दर्ज की गई हैं।

पुलिस डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ने बताया कि सन्दीप संधू मौजूदा समय पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ बूटा सिंह वाला, पीएस घग्गा, पटियाला का साथी है और यह दोनों लारेंस बिशनोयी गैंग के सक्रिय मैंबर हैं। उन्होंने कहा कि गुरी पर मुकाबले में मारे गए गैंगस्टर अंकित भादू के साथ एक कत्ल का भी दोष है। भुल्लर ने बताया कि सन्दीप संधू उत्तर प्रदेश (यू. पी.) स्थित हथियार सप्लायर से हथियार ख़रीदता था, जिसका पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

इस दौरान एस. एस. पी रवजोत कौर ने बताया कि सन्दीप संधू, जोकि एक कट्टर अपराधी है और जो इरादतन कत्ल और कत्ल के मामलों में पुलिस को वांछिता था, को हरप्रीत सिंह, सन्दीप सिंह (फलोली), चरनजीत सिंह और गुरमुख सिंह समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन गैंगस्टरों के पास से कुल 8 नाजायज हथियार, जिनमें पाँच .32 बोर की देसी पिस्तौल (कट्टे) और तीन .315 बोर की देसी पिस्तौल (कट्टे) शामिल हैं, समेत 30 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं।

रवजोत कौर ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों की तरफ से इस गिरोह को हथियार हथियार मुहैया करवाए जाते थे, पुलिस की तरफ से उक्त गिरोह से जुड़ी हर कड़ी की पड़ताल की जा रही है। एस. एस. पी. ने बताया कि अन्य गंभीर अपराधों के साथ-साथ यह गैंगस्टर लोगों से फिरौती की माँग भी करते थे। उन्होंने कहा कि यह गैंगस्टर राज्य में कोई बड़ी अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। श्रीमती रवजोत कौर ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

लाल सिंह चड्ढा का बायकाट, हिन्दू संस्कृति का अपमान करते हैं आमिर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *