Jalandhar News: क्या जालंधर के मेयर जगदीश राजा को भी पार्टी से निकालेगी कांग्रेस? Ex MLA राजिंदर बेरी की शिकायत पर कब होगा एक्शन?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के साथ साथ जालंधर कांग्रेस में घमासान मच गया है। डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी के इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मेयर जगदीश राजा के इस्तीफे को लेकर है। क्योंकि जिस तरह से जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने डिप्टी मेयर बंटी के खिलाफ शिकायत दी थी, जालंधर सैंट्रल हलके के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने भी मेयर जगदीश राजा के खिलाफ पार्टी हाईकमान को शिकायत दी हुई है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जालंधर की दो सीटें हार गई। जालंधर सैंट्रल हलके से राजिंदर बेरी महज 148 वोटों से हार गए। चुनाव में मेयर जगदीश राजा और उनके साथ कुछ कौंसलरों ने राजिंदर बेरी का खुलेआम विरोध किया। जिससे राजिंदर बेरी चुनाव हारे तो सीधे पार्टी हाईकमान को शिकायत दे दी। इसमें मेयर जगदीश राजा के साथ कुछ कौंसलरों ने राजिंदर बेरी का खुलेआम विरोध किया था।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

कुछ ऐसा ही जालंधर वेस्ट हलके के सुशील रिंकू के साथ हुआ। सुशील रिंकू को लग रहा है कि डिप्टी मेयर और उनके गुट के कौंसलरों ने इलेक्शन में साथ नहीं दिया, जिससे रिंकू चुनाव हार गए। इसके बाद रिंकू ने पार्टी हाईकमान से शिकायत कर दी। पार्टी हाईकमान कोई एक्शन लेता, इससे पहले ही डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि डिप्टी मेयर बंटी ने पार्टी हाईकमान से सुशील रिंकू की ही शिकायत की है।

अब जब कांग्रेस ने डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी को इस्तीफे के बाद पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, तो मेयर जगदीश राजा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने पार्टी हाईकमान से मांग की है कि मेयर जगदीश राजा समेत उन कौंसलरों पर कार्ऱवाई की जाए, जिन्होंने इलेक्शन के दौरान खुलेआम कांग्रेस का विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

जिससे अब जालंधर कांग्रेस में नई चर्चा शुरू हो गई। चर्चा यह है कि क्या राजिंदर बेरी की कांग्रेस हाईकमान में सुनवाई नहीं हो रही है, या फिर मेयर जगदीश राजा को बचाया जा रहा है। क्योंकि डिप्टी मेयर से ज्यादा शिकायत मेयर जगदीश राजा की हुई। बावजूद जगदीश राजा को अभी तक पार्टी से बाहर नहीं निकाला गया है।

जालंधर में क्यों टूटी कांग्रेस की ‘तिकड़ी’, रिंकू-बंटी-मेजर को आखिर क्यों होना पड़ा अलग

https://www.youtube.com/watch?v=-irOYKexrek&t=41s



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *