Police Raid: गोल्ड का शौकीन क्लर्क अफसरों से भी ज्यादा करता था ऐश, छापे में मिले 85 लाख कैश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल। Police Raid: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और प्रमुख शहर जबलपुर (Jabalpur) में EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने छापेमारी की। इस दौरान राजधानी भोपाल में क्लर्क के घर से करीब 85 लाख रुपए नकदी बरामद हुआ। वहीं जबलपुर में शासकीय अभियंता के पास आय से 200 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ।

भोपाल में ईओडब्ल्यू की टीम ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क हीरो केसवानी के घर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी क्लर्क ने नाटकीय तरीके से जहर(फिनायल) पी लिया। इसके बाद आनन फानन में अधिकारी उसे हमीदिया अस्पताल ले गए। जहां देर शाम डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। टीम ने उसके घर की तलाशी शुरू कि तो घर से करीब 85 लाख रुपए नकदी बरामद हुए।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

बता दें कि काली कमाई का सौदागर हीरो केसवानी को गोल्ड और महंगे सूट पहनने का शौकीन है। बड़ी-बड़ी पार्टियों में अधिकारियों की तरह पहुंचता था। ऑफिस और पार्टियों में बदल-बदल कर महेंगी कार लाता था। जानकारी मिली है कि हीरो को चिकित्सा शिक्षा विभाग से भी सस्पेंड कर दिया गया है। और उसके ऊपर अब डिपार्टमेंटल जांच भी शुरू हो गई है। केसवानी पिछले 20 साल से चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत रहा है। EOW टीम की जांच में केसवानी का परिवार सहयोग नहीं कर रहा है।

ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अधिकांश संपत्ति अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी है। जिसमें जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीनें भी शामिल है। जीव सेवा संस्थान की स्थापना 1994 में एक शीर्ष संगठन के रूप में की गई थी। जिसका उद्देश्य संत के सेवा दर्शन के अनुसार काम करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों की सभी परोपकारी गतिविधियों का समन्वय करना और सामान्य या विशिष्ट परियोजनाओं के लिए दान प्राप्त करना था।

इसे भी पढ़ें: LPU ने 6 कनाल सरकारी जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

हीरो केसवानी ने 4 हजार की तनख्वाह से नौकरी शुरू की थी और अब उसकी सैलरी 50 हजार रुपए है। EOW की कार्रवाई में अब तक दो बैंक खाते मिले है। बैरागढ़ स्थित उसका मकान ही करीब डेढ़ करोड़ रुपए का है। उसके घर चारपहिया वाहन और एक स्कूटी भी बरामद हुई है। उसके घरवालों के नाम पर बैंक में लाखों रुपए जमा हैं। उसका एक बेटा प्राइवेट जॉब करता है जबकि दूसरे बेटे की हाल ही में क्लर्क की सरकारी नौकरी लगी है। और उसकी पत्नी गृहणी है।

ईओडब्लू के 10-12 लोगों की टीम आय के स्रोत को खंगालने में लगी हुई है। हीरो केसवानी की पत्नी और बच्चों से टीम पूछताछ की गई है, लेकिन उन्होंने भी कोई ठोस इनकम का साधन नहीं बताया। बैरागढ़ में आरोपी क्लर्क का आलीशान बंगला देख खुद ईओडब्ल्यू अधिकारी सकते में आ गए। इस बंगले के प्रत्येक फ्लोर पर पेनलिंग और वुडवर्क कराया गए हैं। साथ ही उसके घर की छत पर एक आलीशान से पेंटहाउस भी बना हुआ है। उसने बैरागढ़ के आसपास के इलाकों में हालिया विकसित कॉलोनियों में भी कई फ्लैट और प्लॉट खरीदे हैं। जिसके दस्तावेज भी उसके घर से बरामत हुए है और जांच की जा रही है।

जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी’

https://www.youtube.com/watch?v=-irOYKexrek



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *