Jalandhar News: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जालंधर के डिप्टी मेयर ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए में करोड़ों रुपए की धांधली हुई है। स्मार्ट सिटी के काम को अफसरों के साथ मिलकर कुछ नेताओं ने मजाक बना दिया। जो पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च होना था, उसे कुछ अफसरों औऱ नेताओं ने हड़प लिया।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने आदमी पार्टी के अमृतसर नार्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह (IPS Officer, Ex. IG Punjab) से मिलकर स्मार्ट सिटी के घोटालों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सही से जांच हो जाए, तो कई बड़े नेता और अफसर जेल में होंगे।

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह से मिलकर कहा है कि नगर निगम जालंधर में व्यापक स्तर पर घोटाले हुए हैं। इसमें कई नेता और अफसर मिले हुए हैं। वे इन नैक्सेस को तोड़ने के लिए कई बार सरकार से भी कह चुके, लेकिन यह नैक्सेस इतना बड़ा है कि उच्च अधिकारी भी कुछ नहीं कर सके।

MLA Kunwar Vijay Pratap Sing Meet Harsimranjit Singh Banty

विधायक रमन अरोड़ा की शिकायत के बाद जांच शुरू

आपको बता दें कि इससे पहले नगर निगम हाउस की बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट में व्यापक स्तर पर धांधली की बात कौंसलर कह चुके हैं। इसे लेकर जालंधर के AAP के विधायक रमन अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर से शिकायत किया है। विधायक रमन अरोड़ा की शिकायत के बाद मंत्री ने इसकी जांच शुरू करवा दी है।

जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी

https://youtu.be/-irOYKexrek



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *