Lovely Professional University: जालंधर की LPU ने 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर किया कब्जा, कांग्रेस ने मित्तल फैमिली को घेरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Lovely Professional University: पंजाब की फेमस Lovely Professional University ने करीब 100 करोड़ रुपए की सरकारी जमान पर कब्जा किया हुआ है। यह आरोप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने लगया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंचायती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने के लंबे-चौड़े दावे किए हैं। लेकिन Lovely Professional University (LPU) की जमीन से कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है।

भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की जानी-मानी निजी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने चहेड़ू गांव की करीब 13 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। खैहरा का आरोप है कि यह जमीन करीब 100 करोड़ रुपये की है। खैहरा इससे पहले चंडीगढ़ में भी प्रेस कांफ्रेंस करके निजी यूनिवर्सिटी पर यही आरोप लगा चुके हैं।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस में सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि निजी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जमीन से कब्जा छुड़ाना आम आदमी पार्टी सरकार के लिए मुश्किल काम बन गया है क्योंकि उसके चांसलर आम आदमी पार्टी के ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनके प्रभाव के कारण सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

खैहरा का आरोप है कि निजी यूनिवर्सिटी ने साजिश के तहत पहले जमीन पर कब्जा किया और उसके बाद पंचायत पर दबाव डालकर इसे अपने नाम करवा लिया। उन्होंने कहा कि पंचायत ने भी दबाव में यह अपील भी की थी उक्त जमीन के तीन तरफ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी है और चौधी तरफ बेईं दरिया है।

इस जमीन के लिए कोई रास्ता नहीं है इसलिए यह यूनिवर्सिटी को दे दी जाए। इसके बदले निजी यूनिवर्सिटी बेईं के पास ही दूसरी जमीन देगी। खैहरा का दावा है कि गांव की पंचायत ने यह झूठा बयान दिया क्योंकि तहसीलदार से मिले नक्शे के मुताबिक पंचायत की इस जमीन को दो रास्ते जाते हैं।

LPU के अमन मित्तल ने आरोपों को नकारा

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के अमन मित्तल ने इस आरोपों को नकार दिया है। अमन मित्तल का कहना है कि गांव हरदासपुर की 6 कनाल और 19 मरला जमीन के मामले में बिना किसी जांच पड़ताल के LPU का नाम उछाला जा रहा है। यह जमीन गुरुद्वारा साहिब से जुड़ी हुई है। इससे उसका कोई लेना-देना नहीं हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने 26 हजार रुपये के ठेके पर यह जमीन खेती के लिए दी है।

जालंधर में आखिर क्यों टूट गई कांग्रेस की ‘तिकड़ी

https://youtu.be/-irOYKexrek



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *