Jalandhar News: जालंधर में विधायक का फर्जी PA गिरफ्तार, सरकारी दफ्तरों में फोन कर अफसरों को मारता था दबके

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में विधायक रमन अरोड़ा का पीए बनकर सरकारी दफ्तरों में फोन करके रौब झाड़ने वाले दो लोगों को पुलिस ने काबू किया। पकड़े गए दोनों सगे भाई हैं, जो किशनपुरा के बलदेव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस थाना नंबर 4 के SHO कमलजीत सिंह ने बताया कि बलदेव नगर के दो सगे भाई विधायक रमन अरोड़ा का फर्जी पीए बनकर सरकारी दफ़्तरों में फोन करते थे। ये लोग सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए फोन करते और विधायक का पीए बताकर मुलाजिमों पर रौब झाड़त थे।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

पुलिस ने रोहित कुमार और अजय कुमार को काबू किया है। ये दोनों भाई अलग अलग दिन सरकारी दफ्तर में फोन कर खुद को विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताकर काम करने का दबाव डालते थे। इसकी जानकरी ज़ब विधायक को मिली तो तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस कमिश्नर को कहा।

इसके बाद पुलिस ने आज रोहित और अजय को काबू कर लिया। पुलिस इन दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

भारत में इन 13 शहरों में लॉन्च होगी 5G सर्विस, कीमत होगी बेहद कम















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *